फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अस्पताल में भर्ती बंबर ठाकुर से मिले डीजीपी कुंडू, बोले- हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

डीजीपी संजय कुंडू शनिवार को पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर से मिलने अस्पताल पहुंचे और उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान कुंडू ने कहा कि बंबर पर हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जबकि अन्य की गिरफ्तारी भी जल्द होगी। कुंडू ने कहा कि विधानसभा के कारण इस मामले पर कुछ ज्यादा नहीं बोल सकते हैं। इसकी जानकारी खुद सीएम विस सत्र में देंगे। कुंडू ने इस घटना के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और उसके बाद घटना स्थल का दौरा किया। बता दें शुक्रवार को बिलासपुर शहर के साथ लगते मंडी भराड़ी के पास रेल लाइन का निर्माण कर रही कंपनी के कार्यालय में पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर पर कुछ युवाओं ने जानलेवा हमला कर दिया था। उनके दोनों बेटों के साथ भी मारपीट की। मारपीट में बंबर ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। शिकायत मिलने पर सदर थाना में हत्या का प्रयास करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 11 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें