केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को बिलासपुर में दिशा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। लेकर उन्होंने कहा कि कुछ विभाग बेहतर कार्य कर रहे हैं। वहीं कुछ का कार्य धीमा है। उन्हें दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने फोरलेन और रेल लाइन के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। चल रहे कार्यों का जायजा लिया। अनुराग ने कहा कि भूमि अधिग्रहण का पैसा राज्य सरकार ने रेलवे को देना है। लेकिन वो इस पैसे को नहीं दे पा रही है। उनसे इस पैसे को देने की सिफारिश की है ताकि परियोजना का कार्य आगे बढ़ सके।