फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: खड्ड का एकदम बढ़ा जलस्तर, बहने से बची चिता

झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर और हमीरपुर सीमा पर स्थित भलू पुल के समीप रविवार को एक चिता का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक शुक्र खड्ड का तेज बहाव चिता तक पहुंच गया। पानी के तेज दबाव से चिता के बुझने और बहने की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने जेसीबी मशीन बुलाई। मशीन की मदद से पहले चिता के चारों ओर मौजूद मलबा हटाया गया और फिर अस्थायी दीवार खड़ी कर पानी के बहाव को दूसरी ओर मोड़ा। पानी और मलबे को हटाने के बाद ही संस्कार को अंतिम रूप दिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जेसीबी के जरिए पानी और मलबा हटाकर चिता को बचाते हुए साफ देखा जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें