फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: फोरलेन पर यातायात को चलाए रखने के लिए एसपी बिलासपुर ने संभाला मोर्चा

किरतपुर मनाली फोरलेन भूस्खलन बार बार बंद हो रहा है। मंडी भराड़ी से मैहला तक कई जगह भूस्खलन से यातायात वन वे चल रहा है। फोरलेन पर यातायात को चलाए रखने के लिए एसपी बिलासपुर संदीप धवल और डीएसपी श्री नयना देवी विक्रांत बोंसरा ने स्वयं मोर्चा संभाला है। उन्होंने चंडीगढ़ मनाली फोरलेन का निरीक्षण किया। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने अपनी टीम के साथ जहां-जहां पर भूस्खलन हुआ है, उस क्षेत्र का दौरा भी किया और ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर डीएसपी विक्रांत ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने कहा कि अभी सारी ट्रैफिक व्यवस्था पुलिस और प्रशासन ने संभाली है और अभी ट्रैफिक सुचारू ढंग से चल रहा है उन्होंने कहा कि जहां भी स्लाइड होता है उसे तुरंत साफ करके सड़क को बहाल किया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से भी अपील की कि वह प्रशासन और पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें और जहां पर पुलिसकर्मी आपको रोकते हैं वहां पर रुके और किसी प्रकार का पैनिक क्रिएट न करें और सुग़मता से अपनी यात्रा करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें