फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: शेष नारायण ओझा ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं से किया आह्वान

उपमंडल झंडूता के तहत बरठीं में शनिवार को युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राणा ने की। बैठक में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी शेष नारायण ओझा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में युवाओं को अधिक से अधिक संगठन से जोड़ने, चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम और बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों व कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस प्रभारी वीरेंद्र जालटा, राघव ठाकुर, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें