फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: राजेश धर्माणी बोले- जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत सिद्धांत आवश्यक

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए साहस, दृढ़ निश्चय और व्यक्तिगत सिद्धांतों का होना अत्यंत आवश्यक है। एक अच्छे समाज का निर्माण तभी संभव है, जब आज के विद्यार्थी मूल्य आधारित शिक्षा के साथ आगे बढ़ें और शिक्षक उन्हें व्यावहारिक जीवन से जोड़कर शिक्षा प्रदान करें। यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने डंगार स्कूल में क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में कही। डंगार स्कूल रविवार को आयोजित क्लस्टर स्तरीय समारोह में 10 विद्यालय, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार, दधोल, बरोटा, राजकीय उच्च पाठशाला चोखना, तरौन, हरिताल्लयागर, पट्टा, छंदोह, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बारी-छजोली और जोल शामिल है के करीब 850 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंत्री राजेश धर्माणी ने विभिन्न स्कूलों के बच्चों को शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में अपनी एक विशिष्ट प्रतिभा होती है, ऐसे में शिक्षक का यह दायित्व है कि वह बच्चे की क्षमता की पहचान कर उसे सही दिशा प्रदान करे। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर, उन्हें शिक्षा के वास्तविक जीवन में महत्व से जोड़कर शिक्षित करने पर बल दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें