फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: डीएवी घुमारवीं में लगी पुलिस की पाठशाला, डीएसपी चंद्रपाल बने शिक्षक

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से डीएवी स्कूल घुमारवीं में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम करवाया गया। इसमें डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह बताैर मुख्य वक्ता शामिल हुए। डीएसपी चंद्रपाल ने बताैर शिक्षक विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। साइबर, क्राइम और नशे पर भी जागरूक किया। डीएसपी चंद्रपाल ने बच्चों से वाहन चलाते वक्त यातायात नियमों की पालना करने और करवाने की अपील की। साथ ही नियम भी समझाएं । इसके साथ ही साइबर क्राइम पर भी जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने भी डीएसपी चंद्रपाल के साथ वाद संवाद किया। स्कूल प्रिंसिपल विनोद शर्मा ने भी संबोधन किया। अध्यापक नूपुर शर्मा ने मंच का संचालन किया । इस मौके पर समन्वयक बबीता शर्मा, आईटी अध्यापक शशि शर्मा, अनुशासन कमेटी से अशोक शर्मा, प्रियंका वर्मा, मनोज कुमार, पुनीत दत्त, सुनीता ठाकुर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें