फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिलासपुर के जड्डू में पशुशाला में लगी भीषण आग, पांच लाख का नुकसान; 22 पशुओं की बची जान

Ankesh Dogra Updated Fri, 17 Jul 2026 02:17 PM IST

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल में शुक्रवार को एक पशुशाला में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। पुलिस थाना तलाई क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत जड्डू के वार्ड नंबर चार में हुई इस घटना में करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरी टीनपोश पशुशाला आग की लपटों में घिर गई। घटना की सूचना मिलते ही झंडूता अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर नियंत्रण पाया। राहत और बचाव अभियान के दौरान पशुशाला में बंधे तीन गाय, एक भैंस और 18 बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय पर कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया और किसी भी पशु या व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। आगजनी में पशुशाला में रखा सूखा चारा, तूड़ी, इमारती लकड़ी, सोलर पैनल, घास काटने की मशीन सहित पशुपालन और कृषि कार्य से जुड़ा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में नुकसान का अनुमान करीब पांच लाख रुपये लगाया गया है। ग्राम जड्डू निवासी मोहर सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें