फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में चैत्र नवरात्र की धूम

प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी में सुबह की आरती, पूजा अर्चना और विधिवत रूप से मंत्र उच्चारण के साथ माता जी के चैत्र नवरात्र शुरू हुए। आज श्रद्धालु माता जी के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा कर रहे हैं। नवरात्र शुरू होते ही सुबह से ही माता के दरबार में श्रद्धालुओं की रौनक शुरू हो गई। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु माताजी के नवरात्र पूजन के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं। मंदिर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। मंदिर क्षेत्र में पुलिसकर्मी, होमगार्ड के जवान और एक्स सर्विसमैन फौजी तैनात किए गए हैं। प्रथम नवरात्र के उपलक्ष्य पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल भी मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने माता जी का आशीर्वाद लिया वहीं पर मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें