फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: लुहणू इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

Krishan Singh Updated Sat, 11 Jul 2026 12:04 PM IST

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन बिलासपुर के तत्वावधान में शनिवार को लुहणू इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से 100 से अधिक बाल खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे हैं। पहले दिन अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-15 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों के मुकाबले शुरू हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला महासचिव विभोर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध कराना और उन्हें उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान सुनील गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ मुकाबले खेलने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें