फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: झंडूता में डिफेंस वॉलंटियर्स को सिखाए आग से बचाव के तरीके

आग की घटनाओं के दौरान समय पर उठाया गया कदम बड़े नुकसान को रोक सकता है। आपात स्थिति में लोगों की मदद करने और आग से बचाव के तरीकों की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को झंडूता में डिफेंस वॉलंटियर्स को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम पंचायत झंडूता के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग की टीम ने स्वयंसेवकों को आग लगने के कारणों, बचाव के उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की स्थिति में किस तरह सतर्कता बरतनी चाहिए और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए। स्वयंसेवकों को आगजनी की घटनाओं को रोकने और ऐसी परिस्थितियों में प्रभावित लोगों की सहायता करने के तरीके भी समझाए गए। अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन भाग सिंह ने कहा कि आगजनी की घटनाओं से बचने के लिए हर समय सतर्क रहना जरूरी है। बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। गैस सिलिंडर और चूल्हे के उपयोग के दौरान भी विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कहीं आग लगने की घटना होने पर घबराने के बजाय तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित करें। समय रहते बरती गई सावधानी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सकता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत झंडूता के प्रधान, उपप्रधान सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें