फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: अस्पताल के ओएसटी सेंटर पहुंचे डीसी, नशा छुड़वाने की मेडिकल थेरेपी का लिया जायजा

उपायुक्त बिलासपुर ने क्षेत्रीय अस्पताल स्थित ओएसटी सेंटर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ सरकार के निर्देशों के अनुरूप लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पहले नशे की रोकथाम और जागरूकता पर विशेष फोकस किया गया था, लेकिन बढ़ते मामलों को देखते हुए अब नशे की चपेट में आ चुके युवाओं के उपचार पर भी गंभीरता से काम किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में कुछ दिन पहले ओएसटी सेंटर की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस थेरेपी के तहत इंजेक्शन के रूप में लिए जाने वाले नशीले पदार्थों की निर्भरता को चिकित्सकीय निगरानी में धीरे-धीरे ओरल दवा के माध्यम से कम किया जाता है, जिससे मरीज सुरक्षित तरीके से नशे से बाहर आ सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें