फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: मनरेगा का नाम बदलने पर बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में रविवार सुबह कांग्रेस का जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने नरेगा योजना की शुरुआत की थी। इसे बाद में मनरेगा नाम दिया गया। इस योजना के तहत मजदूरों को अपने घर के पास या अपने गांव में ही 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाता था। इस योजना में पहले केंद्र सरकार का योगदान 90 प्रतिशत और राज्यों का मात्र 10 प्रतिशत हुआ करता था, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार ने राज्यों पर बोझ बढ़ाते हुए यह हिस्सा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया है। कांग्रेस पार्टी इस फैसले का जोरदार विरोध करती है। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, सुनील शर्मा, गौरव शर्मा, रीना पुंडीर, जितेंद्र चंदेल और संदीप सांख्यान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें