फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: नीट पेपर लीक और राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बिलासपुर में निकाली जन आक्रोश यात्रा

Ankesh Dogra Updated Tue, 21 Jul 2026 11:15 AM IST

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला मुख्यालय में मंगलवार को कांग्रेस ने विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर जन आक्रोश यात्रा निकाली। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बंबर ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक, पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण और राम मंदिर चंदा मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। जन आक्रोश यात्रा कॉलेज चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी की। रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बंबर ठाकुर ने कहा कि नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को लेकर भी केंद्र सरकार जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र किए गए चंदे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की। उनका कहना था कि कांग्रेस युवाओं, किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें