फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: शपथ लेकर अमित कुमार, सविता देवी ने संभाली नप घुमारवीं की कमान

सुभाष चंद्र Updated Mon, 20 Jul 2026 05:35 PM IST

घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित कुमार और उपाध्यक्ष सविता देवी ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर परिषद की जिम्मेदारी संभाल ली। एसडीएम कार्यालय में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय समारोह में एसडीएम व मंडलीय अधिकारी अभिषेक बरवाल ने दोनों जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही नगर परिषद घुमारवीं को औपचारिक रूप से नया नेतृत्व मिल गया। शपथ ग्रहण समारोह में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी खेमचंद वर्मा, नवनिर्वाचित पार्षद, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग, व्यापार मंडल घुमारवीं के प्रधान हेमराज सिंह चौहान, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मिठाइयां बांटी गईं और समर्थकों ने नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र का संतुलित और योजनाबद्ध विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें