फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी, उत्तर प्रदेश और हिमाचल आमने-सामने, दोनों टीमों ने नेट में बहाया पसीना

अंकेश डोगरा Updated Wed, 15 Oct 2025 05:20 PM IST

लुहणू मैदान बिलासपुर में बुधवार से अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का रोमांच शुरू होगा। उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की टीमें आमने-सामने होंगी। चार दिवसीय इस मैच को लेकर दोनों टीमों ने मंगलवार को नेट अभ्यास के दौरान खूब पसीना बहाया और रणनीति पर गहन मंथन किया। हिमाचल की टीम की कप्तानी हमीरपुर के उभरते क्रिकेटर मृदुल सुरोज के हाथों में है, जिन्होंने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। वहीं उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रहे हैं आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले युवा बल्लेबाज समीर रिजवी। लासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि मैच के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि मैदान की पिच और आउटफील्ड को बेहतर ढंग से तैयार किया है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतरीन अनुभव मिल सके। आने वाले चार दिनों तक क्रिकेट प्रेमियों को लुहणू मैदान में रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं हिमाचल 2 नवंबर से चंडीगढ़ के साथ इसी मैदान पर मुकाबला खेलेगी। विशाल जगोता ने सभी क्रिकेट प्रेमियों से आह्वान किया कि वे मैदान में पहुंचकर मैच का लुत्फ उठाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें