भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने ब्लैक आउट को लेकर एहतियाती एडवाइजरी जारी की है। लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि रात 8 बजे से सुबह तक पूर्ण रूप से ब्लैक आउट सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी संभावित हवाई हमले की स्थिति में जानमाल के नुकसान से बचा जा सके। ब्लैक आउट को सुनिश्चित करने के लिए शहरों की स्ट्रीट लाइट बंद रहेंगी, जबकि नगर निकायों और पंचायतों की ओर से सोलर लाइट पर कपड़े लगाए जा रहे हैं।