घुमारवीं में आयोजित होने जा रही 69वीं हैंडबॉल अंडर 19 बालिका वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारियां को लेकर बुधवार को घुमारवीं में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों उचित दिशा निर्देश दिए। इसमें करीब 40 टीमें भाग लेंगी। यह आयोजन न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि जिला बिलासपुर और घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस तरह के बड़े खेल आयोजन से क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिलेगी और घुमारवीं राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।