फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: सलोंह भपरालियां गांव में तेंदुए की दस्तक, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

बिलासपुर जिले की उप तहसील भराड़ी के तहत सलोंह पंचायत के सलोंह भपरालियां गांव में रिहायशी घरों के बाहर तेंदुए की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। तेंदुआ सोमवार रात को रिहायशी घरों के नजदीक पहुंचा। जहां पर पिंजरे में बंधे पालतू कुत्ते को निशाना बनाने की फिराक में था, लेकिन नाकाम रहा। लोगों के अनुसार तीन माह से तेंदुआ लगातार यहां रिहायशी घरों के आसपास देखा जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को अपनी जान माल की सुरक्षा की चिंता सता रही है। ग्रामीण देशराज ने बताया कि रात को पालतू कुत्ता जोर-जोर से भोंक रहा था। सोमवार को जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो देखा कि तेंदुआ कुत्ते के पिंजरे के पास घूम रहा था। इससे कुछ दिन पहले भी भदरेट कस्बे में घर की चाहरदीवारी के अंदर तेंदुए का जोड़ा पहुंच गया था। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें