फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: घुमारवीं में पूर्व पंचायत प्रधान पर जानलेवा हमला, डंडों-तलवारों से किया लहूलुहान

थाना क्षेत्र घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत पट्टा के पूर्व प्रधान पर बुधवार शाम कुछ युवकों ने घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पूर्व प्रधान रवि पाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधान रवि पाल बुधवार शाम गांव पट्टा में एक दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान करीब 10 से 15 युवक गाड़ियों में सवार होकर वहां पहुंचे और देखते ही देखते डंडों, गंडासों और तलवारों से उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनके सिर में गहरी चोटें आईं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपियों ने दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ की, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना के विरोध में गांव की महिलाओं और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शाम करीब सात बजे ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक लोगों को समझाने के बाद जाम खुलवाकर यातायात बहाल करवाया। घायल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिन के समय कसोहल पुल के पास नवीन उर्फ मोनू, मोनू, नोनू, सन्नी निवासी भदरोग, सुकांत व जट्टू निवासी मोरसिंघी ने उसके साथ गाली-गलौज की थी। इसी रंजिश के चलते शाम को आरोपियों ने अपने करीब 15 अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें