फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: फोरलेन पर थापना के पास तेल से भरा एक टैंकर बीच सड़क में पलटा

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर थापना नामक स्थान पर तेल से भरा एक टैंकर बीच सड़क में पलट गया, इससे टैंकर में भरा सारा डीजल सड़क पर फैल गया। हादसे के बाद लगभग एक घंटे तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से टैंकर को सड़क किनारे हटाया गया। हादसे के कारण दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। टैंकर चालक ने बताया कि वह ऊना से डीजल लोड कर शिमला की ओर जा रहा था। थापना के पास ट्रैफिक वन वे चल रहा था। इसी दौरान सामने से एक छोटी गाड़ी ने ओवरटेक कर लिया, जिसे बचाने के प्रयास में यह हादसा हो गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि टैंकर को नुकसान पहुंचा और उसमें भरा डीजल सड़क पर फैल गया। यातायात पुलिस थाना भगेड़ की टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और जाम खुलवाने का काम किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें