फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर पुलिस की गांव सारण में छापेमारी, नशा तस्कर के घर से 10.37 लाख हुए बरामद

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘मैदान 2.0’ के तहत जिला पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना छप्पर क्षेत्र के गांव सारण सहित कई संवेदनशील स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया। डीएसपी ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 10 टीमों ने सुबह पांच बजे गांव में अलग-अलग स्थानों पर जांच की। इस दौरान सारण निवासी सुभाष के घर से 10 लाख 37 हजार 800 रुपये की नई करेंसी बरामद की गई। इसके अलावा 500 और 1000 रुपये के बंद हो चुके नोटों के रूप में करीब 60 हजार रुपये की पुरानी करेंसी भी मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें