यमुनानगर में आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग्रुप) ने यमुनानगर–कुरुक्षेत्र हाईवे को जाम कर दिया। किसानों की मांग है कि जब तक जिला प्रशासन द्वारा सड़क की मरम्मत को लेकर उपायुक्त (डीसी) की ओर से लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक धरना-प्रदर्शन समाप्त नहीं किया जाएगा। किसानों का कहना है कि लंबे समय से हाईवे की हालत खराब है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं और आम जनता के साथ-साथ किसानों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।