मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी में तीन दोस्तों ने एक युवक पर हमला कर दिया। युवक के सिर पर ईंटों से कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने गहनता से घटना स्थल की छानबीन की। उधर, मृतक के परिजनों की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।