बाडी माजरा पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय दो छात्र गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में बच्चों की तलाश शुरू कर दी। नहर में डूबने वाले बच्चों के साथियों ने बताया कि दोनों ने नहर पार करने की शर्त लगाई थी।