फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, देर रात पावर हाउस पहुंचे लोग

कपूरी फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव मरवा खुर्द और कपूरी के ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति में लगातार आ रही समस्या को लेकर शनिवार देर रात व्यासपुर स्थित 66 केवी सब स्टेशन पर पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया। बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दिन के समय बिजली न के बराबर मिल रही है, जबकि रात में बार-बार घोषित और अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बाधित होने के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरमेज सिंह, परविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, रेशम सिंह और जोनी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब हो रही है। कई बार शिकायत देने के बावजूद विभाग द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्थिति से परेशान होकर शनिवार रात करीब 11 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण पावर हाउस पहुंचे और प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के जेई और थाना प्रभारी विनोद सैनी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे चली बातचीत के बाद विभाग के कार्यकारी अभियंता ने फोन पर ग्रामीणों को जल्द बिजली व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत होकर लौट गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें