फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: सुढैल रोड पर पुलिया के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

शाहिल शर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 12:11 PM IST

शहर के सुढैल रोड पर हाईवे से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक पुलिया के नीचे एक अनजान व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने पुलिया के नीचे शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया। वहीं सीआईए-1 की टीम के साथ डीएसपी अमरिंदर सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से मिले कुछ पहचान पत्रों के आधार पर प्रारंभिक तौर पर उसकी पहचान एक निजी कंपनी के कर्मचारी के रूप में की जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त कंपनी पानीपत में स्थित है। हालांकि मृतक के नाम, पते और परिजनों के संबंध में अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस संबंधित कंपनी से संपर्क कर मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। फिलहाल शव की उम्र, मौत के कारण और परिस्थितियों को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतक वहां कैसे पहुंचा। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें