फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: धुंध में बेकाबू हुए वाहन, तीन वाहनों की टक्कर; चार लोग गंभीर रूप से घायल

शाहिल शर्मा Updated Tue, 23 Dec 2025 11:05 AM IST

घनी धुंध के कारण व्यासपुर-साढौरा मार्ग पर मंगलवार सुबह हादसा हो गया। एलबीएस कॉलेज के नजदीक धुंध के बीच तीन वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर लगने की वजह से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय क्षेत्र में घनी धुंध छाई हुई थी, जिससे वाहनों की दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान एक वाहन ने सामने से आ रहे दूसरे वाहन को टक्कर मार दी, वहीं पीछे से आ रही तीसरी गाड़ी भी ब्रेक नहीं लगा सकी और हादसे में शामिल हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हादसे की सूचना मिलते ही थाना व्यासपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घनी धुंध और तेज रफ्तार माना जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें