फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर आईटीआई में दिखा युवाओं का हुनर

यमुनानगर आईटीआई में दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का वीरवार को आगाज हो गया। यह राष्ट्रीय युवा महोत्सव स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में करवाया जा रहा है। जिसमें पहले जिला, फिर प्रदेश और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जानी हैं। यह प्रतियोगिता केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से करवाया गया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता 12 से 16 जनवरी को होगी। इसी कड़ी में वीरवार को जिलास्तरीय प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें जिलेभर के 15 से 29 वर्ष के करीब 700 युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं ने भारतीय लोक संस्कृति सहित कुल दस प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा। विजेताओं को 2100, 1500 और 1100 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जिला विजेता प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें