फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: समाधान शिविर को लेकर लोगों में असंतोष, कहा- यह समाधान मिलता है कम और आश्वासन ज्यादा

शाहिल शर्मा Updated Thu, 02 Apr 2026 04:08 PM IST

जिला सचिवालय में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों को लेकर आम लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। शिकायतों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से शुरू किए गए इन शिविरों में लोगों को अपेक्षित राहत नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि समाधान कम और आश्वासन ज्यादा मिल रहा है, जिससे लोग बार-बार चक्कर लगाने को मजबूर हैं। शिविर में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले कई लोगों का कहना है कि उनकी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई नहीं होती। कई मामलों में अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन देकर अगली तारीख दे दी जाती है, जिसके चलते लोगों को कई-कई बार आना पड़ता है। इससे समय और संसाधनों दोनों की बर्बादी हो रही है। लगातार मिल रही निराशा के कारण अब शिविर में आने वाले लोगों की संख्या भी घटने लगी है। पहले जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते थे, वहीं अब कम लोग ही शिविर में नजर आते हैं। लोगों का कहना है कि जब समाधान ही नहीं मिलना, तो बार-बार आने का कोई फायदा नहीं है। प्रशासन की ओर से जिला सचिवालय में प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। हरविंद्र सिंह, भोलानाथ गुप्ता व राहुल भान ने प्रशासन से मांग की है कि केवल औपचारिकता निभाने के बजाय समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिविरों का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें