फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: आरटीआई एक्टिविस्ट संजय बूढ़कलां और पत्रकार मामले में धरना समाप्त, एसपी कमलदीप ने दिया निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा

यमुनानगर में आरटीआई एक्टिविस्ट संजय बूढ़कलां और पत्रकार से जुड़े मामले को लेकर चल रहा धरना आज समाप्त हो गया। धरना स्थल पर पहुंचे एसपी कमलदीप ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी कमलदीप ने कहा कि मामले में अभी किसी भी पक्ष को क्लीन चिट नहीं दी गई है और जांच प्रक्रिया जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि आरटीआई एक्टिविस्ट संजय पिछले 70 दिनों से धरने पर बैठे हुए थे। इससे पहले भूख हड़ताल के दौरान एसपी कमलदीप गोयल और डीसी प्रीति ने मौके पर पहुंचकर उनकी भूख हड़ताल तुड़वाई थी और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया था। बावजूद इसके जब कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी तो प्रदर्शनकारी लगातार धरने पर डटे रहे। आज एसपी कमलदीप के हस्तक्षेप के बाद धरना समाप्त करने का फैसला लिया गया। इस दौरान सोहिल साडोरा, संजय और भारत बेनीवाल ने संयुक्त रूप से लोगों से अपील की कि 11 मई को प्रस्तावित प्रदर्शन में कोई भी सामाजिक संगठन शामिल न हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन और संबंधित अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है, इसलिए फिलहाल आंदोलन को समाप्त किया जा रहा है। धरना समाप्त होने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें