फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में रोडवेज बस के नीचे आई छात्रा ऑन के मामले में रोडवेज ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रतापनगर बस स्टैंड पर हुए दर्दनाक हादसे में घायल छात्राओं में से एक की मौत के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस ने अब आरोपी रोडवेज बस ड्राइवर के खिलाफ बीएस की धारा 304-ए (लापरवाही से मौत) की जगह धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीएसपी रजत गुलिया ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि हादसे में कुल 6 छात्राएं घायल हुई थीं, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। हादसे के बाद गुस्साए छात्रों ने प्रतापनगर बस स्टैंड के बाहर जाम लगा दिया था, जिसे थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाकर शांत कराया था। डीएसपी ने बताया कि बस ड्राइवर के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप की पुष्टि हो चुकी है। ड्राइवर का ब्लड और यूरिन सैंपल पॉजिटिव पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि हादसे के वक्त वह नशे की हालत में बस चला रहा था। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को मौके से ही हिरासत में ले लिया था। अब उस पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीएसपी रजत गुलिया ने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच में यदि किसी अन्य की लापरवाही पाई गई तो उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें