फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के लिए लगा पंडाल

नवीन दलाल Updated Sun, 08 Dec 2024 05:31 PM IST

यमुनानगर के मॉडल टाउन स्थित दशहरा ग्राउंड में 9 से 11 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यातिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा होंगे। महोत्सव में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं व सरकारी विभागों द्वारा झांकियां निकाली जांएगी। गीता श्लोक उच्चारण कार्यक्रम 11 दिसंबर दोपहर 12 बजे होगा, जिसमें विभिन्न स्कूलों के 3500 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। 11 दिसंबर को दोपहर दो बजे नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, नगराधीश पीयूष गुप्ता व एसडीएम जगाधरी सोनू राम की देखरेख में होंगे। इस महोत्सव के में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। प्रदर्शनी के लिए लगाया गया पंडाल डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि दशहरा ग्राउंड में पंडाल बनाया गया है। जिसमें विभिन्न विभागों व एनजीओ द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। महोत्सव में सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। वहीं गीता जयंती महोत्सव को भव्य बनाने के लिए प्रदेश के प्रख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुतियां भी देंगे। जिनके माध्यम से भक्ति संगीत की सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। जिस जगह पर महोत्सव होगा वहां पर पंडाल की व्यवस्था की जा चुकी है। जिसमें विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी के अलावा संस्थाएं भी अपने स्टॉल को लगाएंगे तथा सांस्कृतिक झलक दिखाने के लिए कलाकारों को विशेष तौर पर बुलाया गया है। -कैप्टन मनोज कुमार, डीसी, यमुनानगर।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें