फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में रेलवे फ्लाईओवर को शीघ्र घोलने की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

नवीन दलाल Updated Thu, 08 May 2025 03:31 PM IST

पुराना रादौर रोडर पर निर्माणाधीन आरओबी (रेलवे फ्लाईओवर) को शीघ्र आरंभ करने की मांग को लेकर वीरवार को उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को ज्ञापन सौंपा। मित्तल ने बताया कि पुराना रादौर रोड जिले का सबसे पुराना बाजार है। जहां पर पांच राज्यों के व्यापारी सामान लेने आते हैं। वर्ष 2020 से पुराना रादौर रोड पर आरओबी का निर्माण जारी है। आरओबी बनने से समाज को बहुत अधिक लाभ होगा। वहीं, इसी रोड पर थोक का व परचून पुराना बाजार है। जहां हरियाणा के अन्य जिलों के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश व उत्तरांचल के व्यापारी यहां पर सामान खरीदने आते हैं। किंतु पुल निर्माण में हो रही देरी के कारण व्यापार में बहुत हानि हो रही है। जबकि पिछले 5 वर्षों से आरओबी पुल निर्माणाधीन है। वहीं, व्यापार मंडल ने रादौर रोड पर नगर निगम के खाली प्लाट में पार्किंग व्यवस्था बनाए जाने तथा बाजार में आने वाले लोगों के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण करवाने की भी मांग की। वहीं विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने व्यापारियों को 30 मई को आरओबी का निर्माण पूरा होने पर जनता के लिए खोल दिया जाएगा का आश्वासन दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें