साढौरा में कच्चा किला गुरुद्वारा के पास नीरज कुमार के घर पर गोली चलाने की जिम्मेदारी गैंगस्टर वेंकेट गर्ग नारायणगढ़ ने ली है। वेंकेट गर्ग ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड की। जिसमें उसने कहा है कि साढौरा में जो गोली चली है वह उसने ही चलवाई है। मामले में गैंगस्टर की एंट्री के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है। बताया जा रहा है कि वेंकेट इन दिनों विदेश में है। इसी साल नारायणगढ़ में बसपा प्रत्याशी हरबिलास की हत्या में भी वेंकेट गर्ग का नाम आया था। वेंकेट समेत कई आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।