फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: क्रिप्टो और फॉरेक्स के नाम पर संगठित ठगी, 5 मामलों में 4.16 करोड़ गायब

यमुनानगर में क्रिप्टो करेंसी और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर चल रहे कथित ठगी नेटवर्क का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में सामने आए 4.16 करोड़ रुपये की ठगी के मामले ने पुराने मामलों की कड़ियों को फिर से जोड़ दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई अलग घटना नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह द्वारा लंबे समय से रचा गया खेल है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आरोपियों ने ऊंचे मुनाफे का लालच देकर पहले भरोसा जीता और बाद में बड़ी रकम निवेश करवाई। शुरुआत में कुछ महीनों तक रिटर्न देकर निवेशकों को फंसाया गया, फिर सॉफ्टवेयर और एप के जरिए नकली मुनाफा दिखाकर रकम को लॉक कर दिया गया। जब निवेशकों ने पैसे वापस मांगे तो भुगतान बंद कर दिया गया और कई मामलों में धमकियां भी दी गईं। 27 मार्च 2026 से अब तक इस नेटवर्क से जुड़े पांच मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें ढाई करोड़ रुपये, 13.68 लाख रुपये, 40 लाख रुपये और तीन करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले शामिल हैं। सभी मामलों में कई आरोपी समान पाए गए हैं, जिससे पुलिस को बड़े स्तर पर फैले नेटवर्क की आशंका है। जांच में यह भी सामने आया है कि निवेशकों को विदेश टूर, बड़ी मीटिंग्स और ऊंचे रिटर्न के वादों के जरिए जोड़ा गया। वहीं, फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेश बढ़ता हुआ दिखाया जाता था, जिससे लोग और अधिक पैसा लगाने के लिए प्रेरित होते थे। वही एसपी कमलदीप गोयल ने सभी दर्ज मामलों की जांच सीआईए वन टीम को सौपी है, और जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें