फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: दमकल कर्मियों का प्रदर्शन, शहीद का दर्जा और मुआवजे की मांग तेज

फरीदाबाद में फैक्ट्री में लगी भीषण आग के दौरान झुलसकर जान गंवाने वाले दो दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर जिले के दमकल केंद्र के बाहर कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृतक कर्मचारियों के परिवारों के लिए न्याय की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान-माल की रक्षा करना दमकल विभाग का कर्तव्य है। ऐसे में यदि कोई कर्मचारी अपनी जान गंवाता है, तो उसे शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मृतक कर्मचारियों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पहले एक पुलिस कर्मचारी की आग हादसे में मौत होने पर उसे शहीद का दर्जा दिया गया था, लेकिन दमकल कर्मियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को समान नीति अपनानी चाहिए और दमकल कर्मचारियों के साथ न्याय करना चाहिए। दमकल कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो प्रदेश स्तर पर बड़े स्तर का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने से कर्मचारियों में रोष बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें