फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में मांगों को लेकर गरजे किसान, सीटीएम को सौंपा ज्ञापन

नवीन दलाल Updated Tue, 11 Mar 2025 04:09 PM IST

मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के किसान नेताओं ने जिला सचिवालय पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रधान सुभाष गुर्जर, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान जरनैल सिंह सांगवान, अखिल भारतीय किसान सभा अजय भवन के राज्य प्रधान गुरभजन सिंह मझैल व अखिल भारतीय किसान महासभा के अजय वीर संधू ने सचिवालय में पहुंच कर सीटीएम पीयूष गुप्ता को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मांगों का जिक्र करते हुए किसान नेता सुभाष गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 25 नवंबर 2024 को जारी की गई कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति फ्रेमवर्क हरियाणा को विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर वापस किया जाए और इसे प्रदेश में न लागू किया जाए। इसके अलावा बिजली कानून, स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश अनुसार सीटू प्लस 50 प्रतिशत पर खरीद की कानूनी गारंटी दी जाए। किसान आंदोलन में किसानों पर बनाए गए सभी मुकदमे खारिज करने, पराली के नाम पर किसानों का दर्ज केस रद्द, रबी 2025 की गेहूं समेत अन्य फसलों पर किसानों को बोनस दो, सूखा राहत कोष के जिन किसानों को पैसे नहीं मिले उनके पैसे जल्दी जारी किए जाएं, पिछले फसल खराबे के मुआवजे और लंबित बीमा क्लेम जारी किए जाए आदि मांगें शामिल है। इस मौके पर महिपाल चमरौड़ी, प्यारेलाल तंवर, मानसिंह पंजेटा, नैब सिंह, अजमेर सिंह संधू, संजय चमरौड़ी, हरभजन सिंह संधू, मानसिंह, सुखदेव सिंह ,सुभाष हड़तोल, बीर सिंह संधू, दीप राणा, रामकरण शर्मा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें