यमुनानगर के व्यासपुर–साढौरा स्टेट हाईवे पर लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास शुक्रवार को सहकारी परिवहन बस और बिजली निगम की बोलेरो गाड़ी के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बिजली विभाग के एसडीओ की मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई यात्री और छात्र घायल हो गए।