फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर की महिला कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

शाहिल शर्मा Updated Fri, 23 May 2025 03:48 PM IST

यमुनानगर की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला राधा स्वामी सत्संग ब्यास में हिस्सा लेने के लिए गई थी। वहीं, पर उसकी तबीयत बिगड़ी जिसे उपचार के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला मोहाली में उपचाराधीन है। कोरोना का पहला केस मिलते ही जिले में स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। इसके अलावा मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड आरक्षित किया गया है। शहर निवासी करीब 51 वर्षीय महिला राधा स्वामी सत्संग ब्यास से जुड़ी हुई है। वह अपने पति के साथ एक सप्ताह पहले ब्यास में आयोजित सत्संग में हिस्सा लेने के लिए गई थी। डेरा ब्यास में महिला की तबीयत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और बुखार भी हो गया। पहले तो महिला का सामान्य उपचार किया गया परंतु महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। जिस पर डॉक्टरों ने उनका कोरोना टेस्ट किया जो जांच में पॉजिटिव आया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें