फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में हरियाणा रोडवेज बस से गिरकर बीए-बीएड छात्रा सृष्टि घायल, सिर में लगे टांके

कॉलेज जा रही बीए-बीएड की छात्रा सृष्टि (छोटा भूढंकला निवासी) सुबह अगरसेन चौक के समीप हरियाणा रोडवेज बस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर में चोट लगने से उसे टांके लगाए गए हैं। छात्रा के अनुसार, पीछे आ रही ऑटो को देखते हुए उतरते समय रोडवेज कर्मचारियों ने बस चला दी, जिससे हादसा हुआ। घटना की जानकारी देते हुए सृष्टि ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है। पहले भी रोडवेज कर्मचारियों की लापरवाही से कई छात्राएं बस से गिरकर घायल हो चुकी हैं। अगर उनसे बात करने की कोशिश की जाए, तो वे झगड़े पर उतर आते हैं। हादसे के तुरंत बाद एक आईएस वती ने ऑटो में सवार कराकर घायल छात्रा को यमुनानगर के जिला अस्पताल पहुंचा दिया और परिजनों को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे सृष्टि के परिजनों ने गुस्सा जाहिर करते हुए हरियाणा रोडवेज के जीएम से मिलने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें