फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, ASI रिश्वत के साथ गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Sun, 21 Sep 2025 11:04 AM IST

एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम ने शनिवार शाम थाना साढौरा के एएसआई पवन कुमार को थाने के अंदर ही 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अंबाला निवासी व्यक्ति की शिकायत पर की गई। रिश्वत मामले में थाने के प्रभारी अजय कुमार व उनके ड्राइवर संदीप की भी संलिप्तता हो सकती है, जिसकी जांच जारी है। एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत में अंबाला निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके खिलाफ गांव छबीलपुर निवासी कुलदीप सिंह ने कबूतरबाजी के आरोप में थाना साढौरा में मामला दर्ज कराया था। इसमें शिकायतकर्ता को अगस्त में सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी थी। इसके बाद वह (सुरेंद्र सिंह) 15 सितंबर को गांव लखनौर साहब के सरपंच जरनैल सिंह के साथ थाना साढौरा में प्रभारी अजय कुमार से मिलने गया। प्रभारी ने उन्हें मामले के जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार से मिलने को कहा। सुरेंद्र का आरोप है कि एएसआई पवन कुमार ने नियमित जमानत के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। इनमें से दस हजार रुपये काम होने से पहले और बाकी के 90 हजार रुपये काम होने के बाद देने को कहा गया। धमकी भी दी गई कि यदि रुपये नहीं दिए, तो वह उनके खिलाफ जांच में असहयोग का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करेगा और सुप्रीम कोर्ट के अग्रिम जमानत आदेश की पावती भी नहीं देगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें