फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 520 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जिला यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 520 ग्राम हेरोइन बरामद की है। टीम ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छछरौली रोड स्थित प्रमुख करणपुर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने एक कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 520 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान जावेद निवासी जलालपुर, पानीपत और उसके साथी आसिफ निवासी जलालपुर, पानीपत के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जावेद वर्ष 2016 से नशा तस्करी के धंधे में शामिल है। जावेद के खिलाफ यमुनानगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत 9 मामले पहले से दर्ज हैं, जबकि करनाल में भी उसके खिलाफ 14 अन्य मामलों में केस दर्ज बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जावेद पहले शांति कॉलोनी, चित्र मंदिर के पास किराए के मकान में रहता था। इसके अलावा जावेद के मामा का लड़का भी एनडीपीएस के 12 मामलों में आरोपी है और फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार आरोपी जावेद करीब दो महीने पहले ही 310 ग्राम नशा तस्करी के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। कार्रवाई के दौरान आरोपियों की तलाशी ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजीव मिगलानी की मौजूदगी में ली गई, जिसमें 520 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पकड़ी गई 520 ग्राम हीरोइन की कीमत बाजार में लगभग 60 लाख रुपए बताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें