फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: 92 लाख की लागत से लगाया था पशु भस्मक यंत्र, आज तक नहीं हुआ एक भी निस्तारण, अब 35 लाख और खर्च करेगा नगर निगम

यमुनानगर में मृत पशुओं के वैज्ञानिक निस्तारण के नाम पर नगर निगम द्वारा वर्ष 2022 में 92 लाख रुपये की लागत से लगाया गया पशु भस्मक यंत्र (इंसीनरेटर) चार साल बाद भी शोपीस बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि जिस मशीन में आज तक एक भी मृत पशु का निस्तारण नहीं किया गया, उसी की मरम्मत और सर्विसिंग पर अब 35.58 लाख रुपये और खर्च करने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम ने इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें