फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में बाड़े में सो रहे व्यक्ति की तेजधार से हत्या

यमुनानगर में रात को बाड़े में सो रहे एक व्यक्ति की तेजधार हथियार के साथ हमला करके हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह जब गांव के ही एक युवक ने बाड़े में जाकर देखा तो व्यक्ति का शव खून से लथपथ मिला। सूचना मिलते ही रादौर थाना से पुलिस टीम व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय ओमप्रकाश निवासी गांव जुब्बल के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि आरोपियों द्वारा 25 दिन पहले मृतक के पोते को नहर में धकेल कर मार डाला गया था, जिसका शव एक सप्ताह बाद करनाल में मिला था। 25 दिन के अंदर परिवार में दो मौत से परिजन सदमे में हैं और पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रादौर के गांव जुब्बल निवासी ललिता ने बताया कि उसके ससुर ओमप्रकाश भेड़ चराते थे और उन्होंने भेडों को रखने के लिए घर से करीब 200 मीटर दूर एक बाड़ा बना रखा है। रात को सभी भेड़ उसी बाड़े में बंद कर दी जाती है और वहां पर कभी उसका पति तो कभी ससुर पहरा दिया करता था। गुरुवार की रात को 11 बजे तक उसका पति प्रदीप पाल बाड़े में मौजूद था, जिसके बाद पति घर लौट आया और फिर उसका ससुर ओमप्रकाश वहां पर सोने के लिए चला गया। सुबह करीब पांच बजे उनका नौकर बाड़े की तरफ गया तो उसने देखा कि उसका ससुर चारपाई से नीचे पड़ा हुआ था। ललिता ने ससुर की हत्या का आरोप गांव के पांच लोगों पर लगाया है। ललिता का कहना है कि 25 दिन पहले उसके 19 वर्षीय भतीजे (मृतक के पोते) अंकुश को भी आरोपियों ने नहर में धकेल कर मार डाला था। अंकुश भी भेड़ बकरियां चराया करता था और जिन आरोपियों ने उसे मारा वे पहले उसके साथ ही रहा करते थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें