फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर के शादीपुर प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

शादीपुर स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में रखा कच्चा माल जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक लपटें दिखाई दीं और चारों ओर घना धुआं फैल गया। घटना के समय फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। हालांकि अधिकांश कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कुछ लेबर के बारे में देर तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई, जिससे चिंता का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही नुकसान का आकलन और राहत-बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें