फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: कपालमोचन मेले में काफी संख्या में पहुंचे लोग

कपालमोचन मेला सिर्फ एक प्राचीन स्थान ही नहीं है, बल्कि यह आस्था का संगम है। यहां आकर सच्चे मन से जिसने एक बार जो मांग लिया वह मुराद पूरी जरूर होती है। एक बार यहां आने के बाद अगली बार कदम अपने आप ही कपालमोचन की धरती की तरफ खींचे चले आते हैं। उम्र चाहे कोई भी हो कपालमोचन में आकर न थकावट होती है और न हिम्मत ही जवाब देती है। माना जा रहा था कि पंजाब में मानसून के दौरान जो बाढ़ आई थी उससे श्रद्धालुओं की संख्या मेले में घट सकती है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। यह सवाल पूछे जाने पर लोगों का एक ही जवाब था कि पंजाब ऐसी छोटी-मोटी बाढ़ से डरने वाला नहीं है। पंजाबी दिलेर और मेहनती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें