फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बेटी ने मां और भाई को मार डाला, पुलिस के सामने बनाई झूठी कहानी, फिर ऐसे हुआ खुलासा

हरियाणा के यमुनानगर शहर के आजाद नगर की गली नंबर दो में एक युवती ने मां और भाई की हत्या कर दी। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी कि चोरी व लूटपाट के दौरान उसकी मां और भाई की हत्या कर दी गई है। मौके पर पुलिस पहुंची तो महिला और बेटे का शव घर में अलग-अलग कमरों में पड़े मिले। मृतक राहुल-22 के गले पर निशान मिला और उसका शव ड्राइंग रूम में जमीन पर पड़ा हुआ था। वहीं 45 वर्षीय मां मीना का शव दूसरे कमरे में बेड पर पड़ा था और उसकी नाक व सिर से खून बह रहा था। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी बेटी से पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, वारदात में युवती समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें