सोनीपत के बिजली निगम के आठ सहायक लाइनमैन (एएलएम) का तबादला हाेने से बढ़े वर्क लोड के विरोध में बिजली कर्मियों ने भठगांव उपकेंद्र में कार्यालय का गेट बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी नेता नवीन दहिया ने बताया कि सरकार की ओर से कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है।