फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरसा में पांच दिन बाद ओपीडी शुरू होने से मरीजों की लगी लंबी लाइन, बढ़ी परेशानी

भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 02:19 PM IST

सिरसा जिला नागरिक अस्पताल में पांच दिन बाद सोमवार को ओपीडी शुरू हुई। 2 हजार से ज्यादा मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। अस्पताल में ओपीडी पंजीकरण काउंटर, चिकित्सक कक्ष, प्रयोगशाला व औषधालय के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। जिसके चलते मरीजों को उपचार कराने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। फिजिशियन, बच्चों के डॉक्टरो के पास भीड़ ज्यादा रही। प्रयोगशाला में रक्त व अन्य तरह की जांच कराने के लिए मरीजों की लाइन लगी रही। इसके बाद औषधालय के बाहर दवा के लिए मरीजों को काफी देर तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें